दर्दनाक हादसा : बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, ट्रक चालक मौके पर फरार, भयावह वीडियो वायरल
ऋषिकेश : उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर बरकरार है यहाँ पर तेज रफ्तार वाहन लोगों को आए दिन रौंदते जा रहे हैं। ऐसी ही कुछ खबर आज सोमवार को ऋषिकेश के पास मुनिकीरेती थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहाँ पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक तीन लोगों को रौंद हुए सड़क किनारे खड़े टेंपो से टकरा गया। हादसा PWD तिराहे के पास हुआ। सड़क हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि मुनिकी रेती क्षेत्र के PWD तिराहे पर एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जिसका नतीजा यह है कि PWD तिराहा खूनी तिराहा बनता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार पांच अगस्त को भद्रकाली की ओर से आ रहा अनियंत्रित ट्रक PWD तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी ठेली और टेंपो से टकरा गया। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गया।
घटना में एक महिला सहित तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है, जिनको सरकारी अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है इस हादसे में कई टेंपो भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मौके पर मौजूद वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे और चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत ने जाम को खुलवा दिया है। प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इससे पहले भी PWD तिराहे पर इस तरह के हादसे हो चुके है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान