उत्तराखंड का पहला सोलर विलेज बनेगा अठाली गांव, सोलर ऊर्जा सहित माइक्रो ग्रिड की संभावनाएं तलाशी जा रही
उत्तरकाशी: भटवाड़ी विकासखंड के अठाली गांव को सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना के तहत अठाली गांव में सोलर ऊर्जा सहित माईक्रो ग्रिड की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसके साथ ही सोलर उर्जा से ग्रामीणों की आजीविका के संवर्धन के लिए भी कार्य किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी जयकिशन ने अठाली गांव को सोलर विलेज के रूप में विकसित करने को लेकर उरेडा सहित अन्य संबधित विभागों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा आज के समय ऊर्जा के लिए संवर्धन सोलर योजना बहुत ही उपयोगी साबित होगी। इससे प्रकृति का दोहन भी नहीं होता 24 घंटे की सेवा उपलब्ध रहती है, इसलिए सीडीओ ने संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागों के साथ सामंजस्य बिठाकर एक विस्तृत योजना तैयार की जाए।
उत्तराखंड शासन ने प्रताप सिंह शाह को दी अहम जिम्मेदारी, बनाए गए UKSSSC के सदस्य
इसके बाद इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा सीडीओ जयकिशन ने कहा कि सोलर विलेज में ग्राम सभा को सभी व्यवस्थाओं का लाभ देने के साथ ही सोलर लाइट, पंखे और ऊर्जा संरक्षण के लिए माइक्रो ग्रिड तैयार किया जाएगा। इससे गांव को बिजली मिलने के साथ ही ग्रिड को भी सप्लाई दी जाएगी, जिससे ग्रामीणों को भी आय भी मिले इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर के तहत अठाली गांव में सोलर वाटर, हीटर, दूध पैकेजिंग के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को जोड़ा जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ परियोजना उरेडा अधिकारी रॉकी कुमार, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक शैली डबराल, ग्राम प्रधान ममता गुसांई आदि मौजूद रहे।

More Stories
केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग में बड़ा हादसा
देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण अधिवेशन, 150 चिकित्सक सम्मानित
बेटी टेलर के साथ भागी तो माता पिता ने छोड़ दिया शहर,पिता का सपना हुआ चकनाचूर