नैनीताल मे जंगली मधुमक्खियों का आतंक, खेत में चारा लेने गए व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, परिवार में मचा कोहराम
नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में ग्रामीण पर अड़गाल यानी काली ततैया (Asian Giant Hornet) के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया ऐसे में परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण खेत में चारा लेने गया था तभी उन पर अड़गाल ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना नैनीताल जिले के ज्योलीकोट के चोपड़ा गांव की है।
बताया जा रहा है कि ग्रामीण भीम सिंह रावत (उम्र 55 वर्ष) रविवार दोपहर बाद अपने खेत पर गाय के लिए चारा लेने गया तभी अचानक से अड़गाल के झुंड ने उनपर हमला कर दिया।
अड़गालों ने भीम सिंह पर बुरी तरह से डंक मार दिया जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उनको लेकर उपचार के लिए हल्द्वानी बेस अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया वहीं, सुशीला तिवारी अस्पताल में भीम सिंह का इलाज चल रहा था। जहां देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

More Stories
उत्तराखंड में जुलाई में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, बागेश्वर में रिकॉर्ड वर्षा; 56 सड़कें अब भी बंद
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून का नया ट्रैफिक प्लान: शहर में नहीं मिलेगा कांवड़ वाहनों को प्रवेश
वसुधारा ट्रैक होगा प्लास्टिक मुक्त: माणा गांव की EDC संभालेगी सफाई और संरक्षण की जिम्मेदारी