Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामला: दहेज हत्या के आरोप में पति और ननद गिरफ्तार, जांच तेज

शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामला: दहेज हत्या के आरोप में पति और ननद गिरफ्तार, जांच तेज

देहरादून के डोईवाला में शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के आरोप में पति सौरभ खत्री और ननद चारू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को हर्रावाला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।

मृतका की मां सीमा कंडारी ने आरोप लगाया है कि नवंबर 2025 में शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने पति, सास और ननद पर सृष्टि को “मनहूस” कहकर प्रताड़ित करने और 29 जुलाई को उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मृतका की मां के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और पुलिस सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से सृष्टि लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न झेल रही थी, लेकिन परिवार और रिश्ते को बचाने की कोशिश में उसने कभी खुलकर अपनी पीड़ा सामने नहीं रखी। महज आठ महीने की शादी के बाद हुई उसकी मौत से परिवार सदमे में है। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।