युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप: ग्रामीणों ने दो युवकों का मुंह काला कर लगाया बिच्छू, पुलिस ने लिया हिरासत में
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सतोली में शुक्रवार को महिलाओं और युवतियों से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया। आरोप है कि काम की तलाश में पहुंचे कुछ मजदूरों में शामिल दो युवकों ने स्थानीय युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
घटना के बाद ग्रामीणों और युवतियों में आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने दोनों आरोपियों का मुंह काला कर दिया और उनके चेहरे पर बिच्छू (स्थानीय पौधा) लगा दिया। इस दौरान दोनों युवकों द्वारा विरोध और कथित मारपीट की कोशिश करने पर ग्रामीणों ने उनकी पिटाई भी कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही भवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
भवाली के कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि 5 से 10 मजदूर काम की तलाश में क्षेत्र में आए थे। आरोप है कि उनमें से कुछ ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
हरिद्वार में बड़ा हादसा: गंगनहर में डूबे चार कांवड़िये किशोर, सभी की मौत
ड्यूटी से घर लौट रहे युवक की नाले में गिरने से मौत, स्कूल कैंटीन कर्मचारी का मिला शव
शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामला: दहेज हत्या के आरोप में पति और ननद गिरफ्तार, जांच तेज