बैरागीवाला में हालात सामान्य होने लगे, घर लौट रहे हैं पलायन कर गए परिवार।
देहरादून: बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और हालात को देखते हुए अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई थी।
मंगलवार को गांव में हालात पहले से बेहतर नजर आए। सड़कों पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है, जबकि कई दिनों से बंद पड़ी दुकानें भी खुलने लगी हैं। प्रशासन और पुलिस की लगातार निगरानी के बीच क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
हत्या की घटना के बाद हुए विरोध-प्रदर्शनों और तनावपूर्ण माहौल के चलते गांव के कुछ मुस्लिम परिवारों में भय का माहौल बन गया था। सुरक्षा कारणों से करीब 25 परिवार अपने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां चले गए थे।
अब स्थिति सामान्य होने के साथ ही ये परिवार धीरे-धीरे अपने घरों को लौटने लगे हैं। प्रशासन ने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की है और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने