Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा! पत्थर गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

 

सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा! पत्थर गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

 

उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। निर्माण कार्य के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, 15 जुलाई की देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर चिन्यालीसौड़ स्थित सिलक्यारा टनल में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान टनल के भीतर काम कर रहे एक मजदूर पर अचानक ऊपर से भारी पत्थर आ गिरा। हादसे में मजदूर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन ने घायल मजदूर को सीएचसी नौगांव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की। लेकिन गंभीर चोटों के चलते डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक मजदूर झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद टनल में काम कर रहे अन्य मजदूरों में भी दहशत का माहौल है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।