देहरादून में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
देहरादून में चार दिनों की गर्मी और उमस के बाद मौसम ने करवट ले ली। शहर में झमाझम बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली।
शहर में पहले हल्की बारिश हुई, जिसके बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, कई जगह जलभराव और ट्रैफिक की रफ्तार भी प्रभावित हुई।
मौसम विभाग ने देहरादून के लिए पहले ही भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने