मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान
पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश के कारण जहां शहर और आसपास के इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, वहीं शुक्रवार को कैंपटी रोड क्षेत्र में एक बहुमंजिला भवन अचानक धराशायी हो गया।
भवन गिरने की तेज आवाज सुनकर अंदर मौजूद पांच लोग घबराकर तुरंत बाहर निकल आए और बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भवन गिरने से कुछ पल पहले अचानक तेज आवाज हुई। इसके बाद अंदर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
देखते ही देखते पूरा बहुमंजिला भवन भरभराकर मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में भवन के अंदर रखा पूरा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। बताया जा रहा है कि भवन में चार कमरे थे, जबकि इसकी छत पर एक रेस्टोरेंट भी संचालित किया जा रहा था।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, भवन के अचानक धराशायी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बहुमंजिला इमारत को कुछ ही पलों में भरभराकर गिरते हुए देखा जा सकता है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
10 इंच का पिज्जा ऑर्डर किया, मिला 7 इंच का! कंपनी और कैफे पर लगा ₹10,520 का जुर्माना