बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
बादशाहपुर गांव में एक पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों में कुत्ता करीब 10 लोगों पर हमला कर चुका है। राह चलते लोगों के साथ-साथ घरों में घुसकर भी कुत्ता ग्रामीणों को निशाना बना रहा है।
बृहस्पतिवार को गांव की बुजुर्ग महिला मधु अग्रवाल घर में अकेली थीं। इसी दौरान पागल कुत्ता अचानक घर में घुस आया और महिला पर हमला कर दिया। महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही कुत्ते ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।
हमले में महिला के हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
लगातार हो रहे हमलों के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है और लोग कुत्ते के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने