Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

फूलों की घाटी’ की खूबसूरती अब पोस्टकार्ड पर, डाक विभाग ने जारी किया विशेष संस्करण

‘फूलों की घाटी’ की खूबसूरती अब पोस्टकार्ड पर, डाक विभाग ने जारी किया विशेष संस्करण

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ (फूलों की घाटी) की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता अब विशेष चित्रित पोस्टकार्ड के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचेगी। उत्तराखंड डाक परिमंडल के ज्योतिर्मठ डाक विभाग ने इस अनूठी पहल की शुरुआत करते हुए विशेष पोस्टकार्ड का विमोचन किया।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमंडल शशि शालिनी कुजूर ने इस विशेष पोस्टकार्ड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी अपनी दुर्लभ अल्पाइन पुष्प प्रजातियों, रंग-बिरंगे फूलों और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों के लिए जानी जाती है। अब इस विशेष पोस्टकार्ड के माध्यम से इसकी अनूठी सुंदरता देश-विदेश के लोगों तक पहुंचेगी और उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक विरासत का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा।