Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

चमोली टनल हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार की अनुग्रह राशि

चमोली टनल हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार की अनुग्रह राशि

चमोली में 13 अगस्त को हुए टनल हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से अनुग्रह राशि मंजूर की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने 19 अगस्त को जारी पत्र के जरिए इसकी जानकारी दी।

पत्र के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार को पीड़ितों से जुड़ी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन एक्स-ग्रेशिया पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैंक खातों से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।

पीएमओ ने स्पष्ट किया है कि अनुग्रह राशि जारी करने के लिए पीड़ितों की जानकारी और बैंक विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज किए जाएंगे। जिलाधिकारी कार्यालय को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।