बारिश का कहर: डिमटा बैंड में NH-707A का बड़ा हिस्सा टूटा, मसूरी-यमुना ब्रिज मार्ग बंद
लगातार बारिश के चलते डिमटा बैंड में देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-707A का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क टूटने के कारण कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर दोनों ओर से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
मार्ग बंद होने से मसूरी और यमुना घाटी के बीच आवाजाही प्रभावित हुई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही कैम्पटी पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली।
कैम्पटी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि फिलहाल मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर जाने का प्रयास न करें। वहीं, यमुना घाटी की ओर से आने वाले वाहनों को भी मसूरी की तरफ न आने की सलाह दी गई है।
पुलिस ने लोगों से मार्ग के संबंध में आधिकारिक सूचना मिलने तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और क्षतिग्रस्त सड़क के आसपास जाने से बचने की अपील की है।
सड़क पूरी तरह बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

More Stories
उत्तराखंड में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में यलो अलर्ट; देहरादून में स्कूल बंद
चमोली टनल हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार की अनुग्रह राशि
राज्य वन सेवा के 28 अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा, देहरादून में दीक्षांत समारोह