उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने का अनुमान
उत्तराखंड में मानसून का दौर लगातार जारी है। 23 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में भी बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अगस्त तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।
राज्य में भूस्खलन के कारण एक राज्यमार्ग और मुख्य जिला मार्ग समेत कुल 80 सड़कें बंद हैं। इनमें अल्मोड़ा की एक, बागेश्वर की नौ, चमोली की 13, देहरादून की पांच, नैनीताल की 15, पौड़ी की तीन, पिथौरागढ़ की 13, रुद्रप्रयाग की 12, टिहरी की छह और उत्तरकाशी की तीन सड़कें शामिल हैं।
सड़कें बंद होने से कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से बंद मार्गों को खोलने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और कार क्षतिग्रस्त
देहरादून में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, पांच माह की गर्भवती की मौत
ढंडेरा में शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश फरार