उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही बारिश के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

More Stories
उत्तराखंड में आधी रात भूकंप से हिली धरती, उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का झटका; घरों से बाहर निकले लोग
देहरादून में बारिश का कहर! बिस्मिल्लाह चौक में 2 दुकान और 1 मकान ढहा
14 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान; CM धामी ने बढ़ाई पुरस्कार राशि