नैनीताल जा रही कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, चार घायल; बड़ा हादसा टला
नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ निवासी नवीनचंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) कार संख्या UK 07 AM 7810 से नैनीताल आ रहे थे। इसी दौरान ताकुला पुरानी चुंगी के पास चालक का कार से नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने कार को खाई में गिरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 100 मीटर गहरी खाई से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि कार अगर कुछ फीट और नीचे चली जाती तो हादसा और गंभीर हो सकता था। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने