हल्द्वानी : बता दें कोतवाली हल्द्वानी के आरटीओ रोड चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक रिटायर्ड दरोगा के घर को अपना निशाना बनाया । जहाँ चोर दरोगा के घर से कीमती जेवरात व नगदी उड़ा ले गए । जानकारी अनुसार घटना के दौरान रिटायर्ड दरोगा अपने परिवार के साथ नैनीताल गये हुए थे। पीछे से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। आपको बता दें चोरी की रिपोर्ट तीन दिन बाद दर्ज हुई जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरी की घटनाओं में पुलिस कितनी गंभीर है
उदयलालपुर कुसुमखेडा हल्द्वानी निवासी बसंत कुमार पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर हैं। बीते 23 सितंबर को वह परिवार के साथ नैनीताल अपने बेटे हाईकोर्ट के अधिवक्ता सूरज पांडेय से मिलने गए थे। 27 सितंबर की सुबह पड़ोसी द्वारा उन्हें फोन पर सुचना दी गई की उनके घर का ताला टूटा हुआ है | इसके बाद वे आनन-फानन में नैनीताल से हल्द्वानी आए जहाँ उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा है और कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर में रखे करीब 30 से 35 तोला सोने के जेवरात व नगदी भी गायब थी।
इधर पीड़ित बसंत ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को उसी दिन दे थी। इसके बाद मुकदमा सूचना के तीसरे दिन दर्ज हुआ है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने