उत्तराखंड : बागेश्वर से हृदय विदारक खबर सामने आ रही है। जहाँ एक युवक ने दवाई देने के बहाने से घर मे घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद युवक ने बहार इस घटना का जिक्र करने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय महिला घर में अकेली थी बताया जा रहा है की उसका पति किसी काम से बहार गया हुआ था।
पति के घर लोटने के बाद पीडिता ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद पीडिता के पति ने युवक के खिलाफ बेगेश्वर कोतवाली में रिपोर्ट लिखवाई वहीँ पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ धारा -376/506 के तहत मामला पंजीकृत करने के बाद महज ०६ घंटे में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जिला न्यायलय में पेश किया गया जहाँ से आरोपी को अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया।

More Stories
दोस्त को मनाने के लिए लगाया ‘गुमशुदगी’ का पोस्टर, मजाक पड़ा भारी; मामला पहुंचा थाने
राजौरी में आतंकवाद विरोधी अभियान में बलिदान हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को अल्मोड़ा में नम आंखों से अंतिम विदाई
सोशल मीडिया के जरिए उत्तराखंड में आतंकी नेटवर्क