खानपुर ब्लॉक में दिव्यांगो के उपकरण वितरण कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों के बैनर देख कर भड़के विधायक उमेश कुमार….कार्यक्रम को जबरन पार्टी का कार्यक्रम बनाने का लगाया आरोप…. कहा सस्ती और घटिया राजनीति कर रहे है भाजपा के लोग
खानपुर में दिव्यांगों के उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित है जिसकी अध्यक्षता खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार को करनी थी। जैसे ही विधायक कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां भाजपा के खानपुर मंडल अध्यक्ष मनोज पंवार के कई बैनर देख कर विधायक का पारा चढ़ गया और कार्यक्रम आयोजको पर जमकर बरसे।
उमेश कुमार ने कहा इस दियांगो को उपकरण दिलवाने के इस कार्यक्रम की शुरुआत उनके द्वारा की गई थी, उन्होंने कहा के उनके द्वारा किए गए पत्राचार के माध्यम से ही आज यह कार्यक्रम हो रहा है लेकिन भाजपा के कुछ पदाधिकारी इस कार्यक्रम को अपना कार्यक्रम बनाने के चक्कर में सस्ती और घटिया राजनीति कर रहे है।

More Stories
10 इंच का पिज्जा ऑर्डर किया, मिला 7 इंच का! कंपनी और कैफे पर लगा ₹10,520 का जुर्माना
शक्ति नहर में गिरी कार, लापता युवक की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन
कांवड़िए गंगा जल ले गए, हरिद्वार में छोड़ गए 7 हजार मीट्रिक टन कूड़ा