ओल्ड मसूरी रोड राजपुर में एक हादसा हो गया, इस हादसे में दो युवक खाई में गिर गए, खाई में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया, जिसके बाद उसे बचाने के चक्कर में दूसरा युवक भी खाई में गिर गया।
एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है
आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह देहरादून कंट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में दो युवक खाई में गिर गए जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इसके बाद एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी संतोष सिंह रावत टीम व रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंचकर लगभग सौ मीटर नीचे खाई में उतरी और दोनों युवकों तक पहुंची। इसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा घायल अवस्था में मिला। घायल को कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

More Stories
देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण अधिवेशन, 150 चिकित्सक सम्मानित
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान