बागेश्वर में तेंदुए की दहशत, आंगन में खेल रही मासूम को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार गुलदार की दहशत बरकरार है जिसके चलते आए दिन लोग गुलदार के घातक हमले का शिकार बन रहे हैं। ऐसी ही कुछ खबर बागेश्वर के तहसील क्षेत्र कांडा अंतर्गत आने वाले औलानी डांगा से सामने आ रही है जहाँ पर तेंदुए ने तीन वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। घटना के क्षेत्र में दहशत का माहौल है लोग अपने घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम 5:00 बजे तीन वर्षीय बच्ची अपने आंगन में खेल रही थी.
हल्द्वानी :ब्यूटी पार्लर से सोने की हार चुराने वाली महिला गिरफ्तार, चंद सेकंड में उड़ाए थे जेवरात
इस दौरान घर के बाहर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. परिजनों ने मासूम को तेंदुए के चंगुल से छोड़ने का खूब प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ बच्ची को लेकर वहां से भाग गया। आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौके से बच्ची का शव बरामद हुआ है. वहीं, रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. बच्ची के मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है. बता दें कि इससे पहले रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड अंतर्गत आने वाले जयंती गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने