हल्द्वानी :ब्यूटी पार्लर से सोने की हार चुराने वाली महिला गिरफ्तार, चंद सेकंड में उड़ाए थे जेवरात
टीपी नगर क्षेत्र से ब्यूटी पार्लर से बैंक मैनेजर की पत्नी के बैग से तीन तोले की सोने की हार चुराने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि महिला सोने की हार चोरी करने के बाद से फरार चल रही थी जिसे अब पुलिस ने चोरगलिया क्षेत्र से चोरी के हार और स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बीती 14 अक्टूबर को हल्द्वानी के पंचवटी कॉलोनी की विकास जोशी ने पुलिस में एक तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी एक ब्यूटी पार्लर में अपना मेकअप कराने गई थी।
गौचर में युवक के साथ मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
ऐसे में तैयार होने के लिए अपने साथ जेवरात भी ले गई थी जहां किसी अज्ञात महिला ने सोने की तीन तोले का हार चोरी कर लिया गया। इस तहरीर के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की. वहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक महिला की चोरी की घटना को अंजाम देती नजर आई. जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की गई। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई. जहां पुलिस ने आरोपी महिला को चोरगरिया रोड पर उपखनिज निकासी गेट नंधौर के पास से स्कूटी और चोरी की सोने के हार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि महिला हल्द्वानी के एक संस्थान में काम करती है. संस्था के इवेंट के संबंध में ब्यूटी पार्लर गई थी. जहां मौका पाकर आरोपी महिला ने बैग से तीन तोले की हार को चोरी किया था. पकड़ी गई महिला के ऊपर पूर्व में चोरी के सात अभियोग पंजीकृत है. महिला हल्द्वानी की रहने वाली है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान