भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी जीएम कार्लसन को क्लासिकल गेम में हराकर जीत की हासिल
रमेशबाबू प्रज्ञानंद ने स्टावेंजर 2024 में नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे दौर के दौरान क्लासिकल गेम में पहली बार दुनिया के नंबर 1 जीएम मैग्नस कार्लसन को हराया उनकी इस जीत के बाद भारतीय फैंस उनकी इस उपलब्धि पर काफी खुश हुए और सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे।
जम्मू-कश्मीर के अखनूर मे बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 22 लोगों की मौत, अन्य घायल
18 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने कार्लसन को उनके घरेलू मैदान पर सफेद मोहरों पर हराया, और 5.5 अंकों के साथ अकेले लीडर बनकर उभरे। कार्लसन और प्रज्ञानंद ने इस प्रारूप में अपने पिछले तीन मुकाबलों में ड्रॉ खेला था, जिनमें से दो 2023 विश्व कप फाइनल में थे।
टांडा रेंज में वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्कर को पकड़ा, पिकअप में ले जा रहा था खैर के गिल्टे
बुधवार की रात, 18 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने कार्लसन को जोखिम भरे खेल में हराकर इतिहास रचा। कार्लसन के राजा को सुरक्षित ठिकाना नहीं मिल सकने की वजह से उन्होंने कैसल नहीं किया और आखिर में वह मुकाबला हार गए। प्रज्ञानंद की विश्व नंबर 1 नॉर्वे के खिलाड़ी पर जीत के बाद, सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।

More Stories
सोशल मीडिया के जरिए उत्तराखंड में आतंकी नेटवर्क
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
महासागरों में भारत का उदय: निर्णायक समुद्री शक्ति के रूप में नई पहचान