Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

सर्वानंद घाट के पास अज्ञात व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार से किए गए वार

सर्वानंद घाट के पास अज्ञात व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार से किए गए वार

हरिद्वार के शहर कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सर्वानंद घाट के पास एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की गर्दन के पीछे और गले की तरफ धारदार हथियार से वार किए गए हैं।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि किसी विवाद या पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। मृतक के कपड़ों और जूतों के आधार पर उसके किसी अच्छे परिवार से होने की संभावना भी जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।