नीती घाटी के तमक नाले में बहे कर्मचारी का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, मलबे में दबे BRO के वाहन
चमोली। नीती घाटी के तमक नाले में भारी बारिश के बाद आए उफान में बहे कर्मचारी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हादसे के बाद चमोली पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे से तमक क्षेत्र में खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू अभियान में स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में जुटे। नाले में पानी का बहाव सामान्य होने के बाद मंगलवार को आपदा से हुई तबाही का मंजर सामने आया। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह मलबा फैला हुआ है, जबकि मलबे में ग्रिफ के कई वाहन भी दबे हुए नजर आए।
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण तमक नाले में अचानक तेज बहाव आ गया था, जिसकी चपेट में आने से कर्मचारी बह गया। उसकी तलाश के लिए सुरक्षा एजेंसियों की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।
वहीं, चमोली जिले में सोमवार से ही बारिश का दौर जारी है। हालांकि मंगलवार को बारिश हल्की रही, लेकिन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

More Stories
देहरादून में हाथी का तांडव, महिला पर किया हमला; कई पसलियां टूटीं, ICU में भर्ती
उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नैनीताल जा रही कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, चार घायल; बड़ा हादसा टला