बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में अवैध वीडियो रिकॉर्डिंग का मामला सामने आया है।
चमोली पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्पाई कैमरे से वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़ा गया। उसकी पहचान मुंबई निवासी जयप्रकाश पांडे के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गर्भगृह में इस तरह की रिकॉर्डिंग मंदिर की सुरक्षा, गोपनीयता और धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।
मामले में उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही उसके पास मौजूद सभी अवैध वीडियो और फोटो मौके पर ही डिलीट करवा दिए गए।
चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर प्रशासन के नियमों का पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करें।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान