देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के बद्री विहार में बंद पड़े एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है।
पीड़िता सीता कुकरेती ने पुलिस को बताया कि वह 28 जून को अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने गई थीं। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था।
चार जुलाई को जब परिवार वापस लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, विदेशी करेंसी और अन्य कीमती सामान गायब था।
घटना की सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश जारी है ।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने