उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब अलकनंदा नदी पर भी दिखाई देने लगा है।
रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण नदी किनारे स्थापित शिव मूर्ति पूरी तरह पानी में डूब गई। वहीं श्रीनगर के अलकेश्वर घाट की निचली सीढ़ियों तक भी नदी का पानी पहुंच गया।
हालांकि सिंचाई विभाग के अनुसार, नदी का जलस्तर बढ़ा जरूर है, लेकिन अभी भी चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे है। दोपहर बाद जलस्तर में कुछ कमी भी दर्ज की गई, जिससे राहत मिली है।
प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने और बारिश के दौरान पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने