रुद्रपुर में युवती के अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक युवती ने तीन बाइक सवार युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, युवती अपने कुछ साथियों के साथ गदरपुर के पास रिंग रोड क्षेत्र में घूमने गई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और कथित रूप से उन्हें धमकाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि कुछ दूरी पर युवकों ने युवती के साथियों को छोड़ दिया, जबकि युवती को जबरन जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल की पहचान करने और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल का पता लगाया जा रहा है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मरम्मत के लिए पूरी तरह बंद हुआ रामझूला पुल, दिसंबर तक आवाजाही बहाल करने का लक्ष्य
केदारनाथ धाम में तीर्थयात्री की बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया
24.95 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, फर्जी खातों से चल रहा था करोड़ों का खेल