केदारनाथ धाम में तीर्थयात्री की बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में रविवार को दर्शन के दौरान एक 66 वर्षीय तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए मरीज को विवेकानंद अस्पताल, केदारनाथ पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण और प्राथमिक उपचार के बाद तीर्थयात्री राम प्रकाश यादव (66), निवासी बिहार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इसके बाद यात्री को हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश भेजा गया, जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है। प्रशासन ने बताया कि समय पर रेस्क्यू और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने से मरीज को शीघ्र उच्च स्तरीय उपचार मिल सका।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने