Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

पंजाबी समाज पर टिप्पणी को लेकर गरमाया विवाद, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग

पंजाबी समाज पर टिप्पणी को लेकर गरमाया विवाद, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग

पंजाबी समाज को कथित तौर पर पाकिस्तानी कहे जाने के बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने कांग्रेस से जुड़ी नेता आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

कुंवर जपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि आकांक्षा नेगी ने कुछ बड़े नेताओं के इशारे पर यह बयान दिया है, जिससे पूरा पंजाबी समाज आहत है।

उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। समाज ने सदियों से देश और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष किया है और विभाजन का दंश भी झेला है।

भाजपा नेता ने कहा कि किसी भी समाज को इस तरह अपमानित करने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने प्रशासन से आकांक्षा नेगी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की है।

वहीं पंजाबी समाज से जुड़े लोगों ने भी चेतावनी दी है कि अगर तय समय में गिरफ्तारी नहीं हुई तो कुंवर जपेंद्र सिंह और समाज के लोग आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विवाद तेज होता नजर आ रहा है।