देहरादून में हाथी का तांडव, महिला पर किया हमला; कई पसलियां टूटीं, ICU में भर्ती
देहरादून। थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए देहरादून के सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अंजली गुप्ता धनियाडी में रहती हैं और एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर उनका रेस्टोरेंट है। मंगलवार शाम करीब 7:15 बजे वह अपने घर से दूध लेकर रेस्टोरेंट लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि हाथी के हमले के कारण उनकी कई पसलियां टूट गई हैं। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
अंजली गुप्ता के छोटे भाई अखिलेश मनवाल ने बताया कि उनकी बहन धनियाडी में रहती हैं और रोजाना की तरह रेस्टोरेंट लौट रही थीं, तभी हाथी ने अचानक हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

More Stories
उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नीती घाटी के तमक नाले में बहे कर्मचारी का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, मलबे में दबे BRO के वाहन
नैनीताल जा रही कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, चार घायल; बड़ा हादसा टला