देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति घायल
देहरादून में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दंपती डोईवाला से बाइक पर देहरादून की ओर आ रहे थे।
जानकारी के अनुसार, रास्ते में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान दुर्गा (30 वर्ष) निवासी बड़ोंवाला के रूप में हुई है। हादसे में उसके पति को चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने