केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई में गिरे युवक को SDRF ने बचाया
केदारनाथ पैदल मार्ग पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक युवक गहरी खाई में गिर गया, लेकिन एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई।
यह घटना गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर आगे छोड़ी के पास की है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम टीम कमांडर आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस, डीडीआरएफ और वाईएमएफ के साथ मिलकर दुर्गम इलाके में सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद जवान खाई में गिरे युवक तक पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान 25 वर्षीय मोहित रावत के रूप में हुई है, जो रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम बड़ासू, रामपुर के निवासी हैं।
युवक को गौरीकुंड लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसे आगे के इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
एसडीआरएफ की त्वरित और साहसिक कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई। इस रेस्क्यू अभियान की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

More Stories
देहरादून आरती हत्याकांड: रिश्तों की उलझन ने ली जान, जांच में चौंकाने वाले खुलासे
देहरादून में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा! पत्थर गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत