चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान
हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर मणिमाई मंदिर से करीब 200 मीटर आगे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर हर्रावाला चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। तब तक कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुकी थी। सूचना पर फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस जांच में पता चला कि कार हिमांशु जोशी, पुत्र नरेश चंद्र, निवासी डालनवाला, देहरादून चला रहे थे। वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। हिमांशु जोशी सुरक्षित रूप से कार से बाहर निकल आए।
चालक ने पुलिस को बताया कि चलते समय वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसके बाद देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने