उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने आपदा एजेंसियों को किया हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की आगामी चेतावनियों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन से प्रदेशभर की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी आपदा प्रबंधन एवं राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि संभावित आपदा से निपटने के लिए पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए।
मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखने, नदियों और नालों के जलस्तर पर कड़ी नजर बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट लागू है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
प्रदेश के सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जबकि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पूरे उत्तराखंड की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने