Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह एक हादसे की सूचना से हड़कंप मच गया। गौरीकुंड से आगे छौड़ी गधेरे के पास एक यात्री अचानक खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमों में तुरंत सक्रियता बढ़ाई गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब 10:06 बजे मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सोनप्रयाग, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड के साथ डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र टीम गौरीकुंड को तत्काल अलर्ट किया गया।

सभी राहत-बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। खाई में गिरे यात्री को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हादसे में यात्री की स्थिति और अन्य जानकारी रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।