उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 1592 शिक्षकों-कर्मचारियों के तबादले, 7 दिन में ज्वाइनिंग के आदेश
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। ये तबादले शिक्षकों और कर्मचारियों के अनुरोध के आधार पर किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित शिक्षक और कर्मचारी सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना नए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में चार प्रधानाध्यापकों के तबादले किए गए हैं। इनमें भूपेंद्र सिंह रावत का टिहरी से देहरादून, जसपाल सिंह पटवाल का टिहरी से डोईवाला देहरादून, कैलाश चंद्र डिमरी का सहसपुर देहरादून और नेत्रपाल सिंह का सहसपुर से रायपुर देहरादून तबादला किया गया है।
इसके अलावा 105 मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के तबादले हुए हैं, जिनमें 68 कर्मचारियों के पारस्परिक तबादले शामिल हैं।
प्रवक्ता संवर्ग में महिला वर्ग के 26 और सामान्य वर्ग के 298 प्रवक्ताओं के तबादले किए गए हैं।
प्रारंभिक शिक्षा में भी विभिन्न जिलों में शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। इनमें टिहरी में 51, रुद्रप्रयाग में 11, देहरादून में 91, पिथौरागढ़ में 39, पौड़ी में 60, उत्तरकाशी में 43, चंपावत में 55, ऊधमसिंह नगर में 20, हरिद्वार में 60, नैनीताल में 45, बागेश्वर में 14 और अल्मोड़ा में 18 शिक्षकों के तबादले शामिल हैं।

More Stories
मसूरी में भारी बारिश का कहर! कई जगह भूस्खलन, 14 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर! स्वारना नदी उफान पर, पुल का बेस क्षतिग्रस्त; 3 हजार लोगों की आवाजाही प्रभावित
जेल की सलाखों के बीच भी कायम रहा भाई-बहन का प्यार, राखी बांधते ही छलक पड़ीं आंखें