हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, ठंड ने बढ़ाई दस्तक
बीते बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और हेमकुंड साहिब समेत बदरीनाथ धाम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। सुबह से ही मौसम बदला हुआ था और कुछ देर बाद हेमकुंड साहिब परिसर तथा बदरीनाथ धाम की ऊंची पर्वत चोटियां बर्फ से ढकने लगीं।
बर्फबारी के बाद हेमकुंड साहिब क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई और कड़ाके की ठंड बढ़ गई। वहीं बदरीनाथ धाम में भी सुबह और शाम ठंड का असर तेज हो गया है।
ऊंची चोटियों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर अब पहाड़ों में सर्द मौसम के आगमन के संकेत देने लगी है।

More Stories
नेपाल आपदा के बीच उत्तराखंड की मदद, राहत टीम 8 से 10 दिन रहेगी
देहरादून आने वाली ट्रेनों में सघन जांच, खाने के सैंपल लिए; धूम्रपान पर जुर्माना
बेटी के जन्मदिन पर घर आने का था वादा, तिरंगे में लिपटकर पहुंचे पापा… चमोली के सार्जेंट आशीष जुयाल को नम आंखों से अंतिम विदाई