लक्ष्मणझूला में गंगा स्नान के दौरान युवक बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 22 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण के अनुसार, घटना बजरंग सेतु के समीप घाट पर हुई। युवक अपने तीन दोस्तों के साथ लक्ष्मणझूला घूमने आया था। स्नान के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गया।
लापता युवक की पहचान शिवांशु राज (22) पुत्र अनूप पांडे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) का रहने वाला था और वर्तमान में नई दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित चावला हाउस में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।

More Stories
गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा: बोल्डर गिरने से मजदूर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बदरीनाथ हाईवे पर 3 घंटे जाम, भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में हजारों यात्री फंसे
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, आज कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट