रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई में कई ट्रेनों का बदला रूट, इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
“अगर आप जुलाई में ट्रेन से सफर करने वाले हैं… तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है!”
मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर रेलपथ अनुरक्षण और सुरक्षा कार्यों के चलते पूरे जुलाई महीने में अलग-अलग दिनों पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसका असर कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा।
रेलवे के अनुसार, 4 जुलाई से 31 जुलाई तक कुल 25 ट्रैफिक ब्लॉक स्वीकृत किए गए हैं। इसी कारण कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।
लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 3, 5, 7, 10, 12, 14, 16, 19, 21, 23 और 29 जुलाई को मुरादाबाद–चंदौसी–बरेली कैंट मार्ग से चलेगी। इस दौरान ट्रेन रामपुर रेलवे स्टेशन नहीं जाएगी और बरेली जंक्शन की बजाय बरेली कैंट स्टेशन पर रुकेगी।
वहीं, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 3 और 29 जुलाई को बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन रामपुर, मिलक और कलक्टरगंज स्टेशनों से नहीं गुजरेगी।
अगर आपकी यात्रा इन तारीखों में है, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का रूट और समय जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

More Stories
मदरसे से पढ़कर घर लौट रहे बच्चे से खेत में ले जाकर दुष्कर्म, फिर बदहवास हालत में छोड़कर आरोपी फरार
उत्तराखंड में डॉक्टरों के तबादलों पर हाईकोर्ट सख्त! सरकार से मांगा जवाब, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट! एलिवेटेड रोड पर अभी भी मंडरा रहा खतरा, एक हफ्ते तक रहेगा रूट डायवर्ट