रामनगर–देहरादून के बीच पहली एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, चारधाम और कॉर्बेट जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत
उत्तराखंड के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रामनगर और देहरादून के बीच पहली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद यह नई रेल सेवा 18 जुलाई से शुरू की गई है और हर बुधवार व शुक्रवार को चलेगी।
ट्रेन संख्या 15310 रामनगर से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं, 15309 देहरादून से दोपहर 3:55 बजे चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी।
यह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें एसी सेकेंड, एसी थर्ड, एसी चेयर कार, स्लीपर, सेकेंड सीटिंग और सामान्य श्रेणी सहित विभिन्न श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
नई रेल सेवा से नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, मुरादाबाद और बिजनौर के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों, गिरिजा देवी मंदिर और सीतावनी जैसे धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं तथा चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

More Stories
बारिश बनी काल: नाली के पाइप में फंसा 6 वर्षीय मासूम, दर्दनाक मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा
पाताल भुवनेश्वर घूमने आई हरियाणा की नाबालिग किशोरी से टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास
उत्तराखंड में बारिश का कहर: यमुनोत्री हाईवे बाधित, केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बढ़ा