मसूरी से लौटते समय युवक गहरी खाई में गिरा, SDRF ने देर रात चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
देहरादून-मसूरी मार्ग पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मसूरी से अपने दोस्त के साथ लौट रहा एक युवक अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, रोहित नाम का युवक अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी पर मसूरी से देहरादून लौट रहा था। रास्ते में उसने सड़क किनारे स्कूटी रोक दी और सड़क के किनारे बैठ गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक ने कथित तौर पर शराब का सेवन किया हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और राजपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। रात का अंधेरा और खाई की गहराई रेस्क्यू अभियान में बड़ी चुनौती बनी, लेकिन बचाव दल ने बिना देरी अभियान शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद टीम ने युवक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
समय रहते हुए रेस्क्यू टीम की तत्परता से युवक की जान बच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जबकि लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और नशे की हालत में यात्रा न करने की अपील की गई है।

More Stories
दून अस्पताल में हंगामा! बच्चे ने फेंका चॉकलेट का रैपर, सफाईकर्मी पर मां को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
बारिश का कहर! नंदा चौकी का अस्थायी पुल टूटा, रातभर बंद रहा रास्ता… सुबह पुराने पुल से बहाल हुई आवाजाही
फिर डराने लगी खीरगंगा! बढ़ते जलस्तर से सहमी हर्षिल घाटी, गंगोत्री हाईवे पर मंडराया खतरा