Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

बारिश से जोशीमठ के किमाना गांव में तबाही, मलबा और पानी घरों तक पहुंचा

बारिश से जोशीमठ के किमाना गांव में तबाही, मलबा और पानी घरों तक पहुंचा

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जोशीमठ के किमाना गांव में भारी तबाही का मंजर देखने को मिला। गांव के ऊपर स्थित पहाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में मलबा और तेज बहाव के साथ पानी गांव में घुस गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मलबे और पानी के तेज बहाव से गांव के रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि खेतों में खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालात को देखते हुए सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र से दो परिवारों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाए और सरकारी व निजी संपत्तियों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन किया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं गाड़-गदेरों और नदी किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में जलभराव रोकने के लिए जल निकासी व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।