Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

नेपाल आपदा के बीच उत्तराखंड की मदद, राहत टीम 8 से 10 दिन रहेगी

नेपाल आपदा के बीच उत्तराखंड की मदद, राहत टीम 8 से 10 दिन रहेगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आई आपदा पर दुख जताते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच गहरे सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत और उत्तराखंड नेपाल के साथ खड़े हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से तत्काल बातचीत कर राहत एवं बचाव के लिए सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। भारत की ओर से राहत और बचाव दल भी भेजे गए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सीमा नेपाल से लगती है और राज्य के कई लोगों के नेपाल में पारिवारिक व सांस्कृतिक संबंध हैं। इसी को देखते हुए उत्तराखंड से भी एक टीम नेपाल भेजी गई है।

उन्होंने बताया कि यह टीम करीब 8 से 10 दिन तक नेपाल में रहकर हालात का जायजा लेगी। टीम के साथ तत्काल राहत कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि भी भेजी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम वापस लौटकर अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर नेपाल की जरूरतों को देखते हुए आगे भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराने पर निर्णय लिया जाएगा। नेपाल में हालिया आपदा के बाद वहां राहत और खोज-बचाव अभियान जारी हैं।