देहरादून में अवैध खनन के दौरान चालक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन
देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला में अवैध खनन के दौरान एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वन सुरक्षा दल ने चालक को कथित तौर पर अवैध खनन करते हुए देखा, जिसके बाद उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया गया। इसी दौरान चालक वाहन के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी रूपन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने भाऊवाला पुल के पास सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने