Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

Screenshot

तुंगनाथ में अचानक बिगड़ी तबीयत, बेहोश हुए श्रद्धालु को डीडीआरएफ ने सुरक्षित पहुंचाया

तुंगनाथ में अचानक बिगड़ी तबीयत, बेहोश हुए श्रद्धालु को डीडीआरएफ ने सुरक्षित पहुंचाया

तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र में बुधवार को एक होटल में ठहरे 45 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, चमोली निवासी दिनेश सिंह की तुंगनाथ स्थित होटल में अचानक तबीयत खराब हुई थी। टीम को वह मौके पर बेहोशी की हालत में मिले। जवानों ने उन्हें ऑक्सीजन देने के साथ प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

इसके बाद स्ट्रेचर की मदद से स्थानीय लोगों के सहयोग से दिनेश सिंह को तुंगनाथ से चोपता तक सुरक्षित पहुंचाया गया। यहां से स्थानीय वाहन के जरिए उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ भेजा गया।

डीडीआरएफ की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से बीमार व्यक्ति को समय रहते सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सका।