Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

Screenshot

जनगणना ड्यूटी को लेकर नई SOP जारी, एकल शिक्षक वाले स्कूलों को मिलेगी राहत

जनगणना ड्यूटी को लेकर नई SOP जारी, एकल शिक्षक वाले स्कूलों को मिलेगी राहत

जनगणना के दूसरे चरण में कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया यानी SOP जारी कर दी है। स्वास्थ्य कारणों से जनगणना ड्यूटी से छूट मांगने वाले कर्मचारियों के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा और बोर्ड की सिफारिश के आधार पर ही छूट देने का फैसला होगा।

सचिव जनगणना दीपक कुमार की ओर से जारी SOP के मुताबिक कर्मचारियों को उनकी तैनाती वाली जगह के सबसे नजदीक ही जनगणना ब्लॉक आवंटित किए जाएंगे। इससे कर्मचारियों को अनावश्यक दूर नहीं जाना पड़ेगा।

वहीं, स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर ऐसे स्कूलों से शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी में लगाया जाएगा, जहां शिक्षकों की संख्या अधिक है। एकल शिक्षक वाले स्कूलों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा।

जनगणना अधिनियम के तहत कोई भी विभाग अपने कर्मचारी को जनगणना कार्य के लिए ड्यूटी पर भेजने से इनकार नहीं कर सकता। नियमों का पालन नहीं करने वाले विभागों के खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान है।

इसके अलावा रिजर्व में रखे गए कर्मचारी केवल जनगणना ड्यूटी के आधार पर अपने नियमित कार्य से छूट का दावा नहीं कर सकेंगे।