Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी तेज, VIP संस्कृति खत्म कर सुगम दर्शन पर जोर

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी तेज, VIP संस्कृति खत्म कर सुगम दर्शन पर जोर

चारधाम यात्रा का पहला चरण अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। 15 सितंबर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा करीब 50 लाख तक पहुंच चुका है और यात्रा एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सवाल: 15 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे चरण के लिए बीकेटीसी की क्या तैयारियां हैं?

जवाब: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा का संचालन बेहतर तरीके से किया जा रहा है। मानसून के दौरान भी यात्रा निर्बाध रूप से जारी रही। अब दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। सरकार और मंदिर समिति की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराना है। यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री के साथ भी चर्चा हो चुकी है और जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

सवाल: श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़े न रहना पड़े, इसके लिए क्या व्यवस्था होगी?

जवाब: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। बीकेटीसी ने VIP संस्कृति को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं की।

22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन किए और निर्धारित समय के भीतर मंदिर से बाहर आ गए।

वहीं, श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिरों में सुबह और शाम होने वाली पूजाओं के समय में भी बदलाव किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुगम तरीके से दर्शन का अवसर मिल सके।