Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

Screenshot

चमोली में नाले के पास मिला नवजात, मुंह में रबर बंधा था; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

चमोली में नाले के पास मिला नवजात, मुंह में रबर बंधा था; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

उत्तराखंड के चमोली जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चमोली कोतवाली क्षेत्र के रांगतोली गांव में आम रास्ते के पास एक नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात शिशु मिला।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे गोशाला जा रही एक महिला ने रास्ते के किनारे नवजात को देखा और इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संतोष गुसांई और ग्राम प्रहरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नवजात के मुंह में रबर बांधा गया था। जैसे ही रबर हटाया गया, नवजात की सांसें चलती हुई मिलीं।

इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। फिलहाल नवजात डॉक्टरों की निगरानी में है और उसका स्वास्थ्य बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।